बीरबल महतो,जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज के भाग-दौड़ जिंदगी में सड़क दुर्घटना होना आम बात है,लोग अपनी सुख-सुविधाओं के लिए अनेक प्रकार के यातायात साधन अपनाये है परन्तु अपनी असावधानी के कारण सड़क दुर्घटनाये होती रहती है।कई बार देखा जाता है की अधिकतर वाहनचालक नशे का सेवन करते है जिसके कारण दुर्घटना होती है।वही कुछ गाड़ीचालक गाड़ी चलाने के दौरान फोन पर बात करते है जिससे उसका ध्यान रास्ते से भटक जाते है जिसकारण दुर्घटना होती है इसके साथ कुछ गाड़ी ओवरलोड होने के कारण संतुलन खो जाते है।
देवघर जिले से बलबीर जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में हो रही सड़क दुर्घटना उचित प्रशिक्षण के अभाव के वजह से हो रहा है। सरकार को सही प्रशिक्षण लेने वालों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करनी चाहिए।ऐसा कर के ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सकता है। लापरवाह युवा शराब पी कर और मोबाईल से बात करते हुए गाड़ी चलाते हैं एवं दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे नशाखोर लोग सड़क पर गाड़ी ले कर निकल जाते हैं और शहर ,गाँव के सार्वजनिक स्थानों में लोगों या मवेशिओं को टक्कर मारते हैं।सरकार की जिम्मेवारी है कि वो यातायात के कठोर नियम बना कर ,उसे लागु करे तथा ,प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार व्यक्ति को ही लाइसेंस जारी करे।साथ ही यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करे।
जिला हजारीबाग से श्री प्रसाद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की यातायात के नियमो का पालन करने आए यातायात चालकों के लिए पुलिस प्रशासन को कठोर से कठोर नियम अपनाने पर ध्यान देना चाहिए।कई जगहों पर ब्रेकर ना होने की वजह से गाडी स्पीड चलाने वालो के साथ दुर्घटनाएं होती है।अत:पुलिस प्रशासन को तेज वाहन चलाने वाले चालकों पर रोक लगानी चाहिए
राज्य झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड से किशोरी नायक जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज की इस बढ़ती जनसँख्या के आधार पर यातायात की सुविधा भी बढ़ रही है। आज के समय में लोग बहुत ही तेजी से गाड़ी चलाते है, जैसे बहुत जल्द ही उन्हें मंजिल तक पहुंचना है। जिसके कारण सड़क दुर्घटना की स्थिति बढ़ रही है,कई नौजवान दुर्घटनाग्रस्त होकर मारे जा रहे है। इसका मुख्य कारण है हेलमेट का इस्तेमाल न करना,यातायात नियमो का पालन न करना और अपनी मज़िल तक पहुँचने की हड़बड़ी । ऐसी स्थिति में सरकार को कड़ी से कड़ी कनून बनाने की जरुरत है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
