Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

महाजनी जुल्म व अत्याचार विरोधी आंदोलन के नायक शहीद मजरूल हसन खां (पूर्व विधायक रामगढ़)तथा आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता शहीद रामलाल महतो के 52 वां शहादत दिवस समारोह का पेटरवार के चडगी स्थित शहीद स्मारक के निकट  आयोजित किया गया. सर्वप्रथम भाकपा जिला सचिव पंचानन महतो ने पार्टी का झंडोतोलन कर उन दोनों शहीदों के महान आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

बीडीओ जयपाल महतो ने अराजु व भस्की मे अबुआ आवास के आवेदन के सत्यापन हेतु किया निरीक्षण।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत सचिवालय के सभागार में आईएसओ सर्टिफिकेशन अंतर्गत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गया.  कार्यशाला में प्रखंड के बुंडू, पेटरवार और सदमाकला पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं विभिन्न पंचायत सचिवों के लिए आयोजित किया गया था.  कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मुख्य रूप से केरल से आए चार सदस्यीय टीम के सदस्य विनीश, प्रीति, गायत्री व मुस्तफिर, राज्य स्तर से आदित्य रंजन, एवं अरशद अंसारी उपस्थित थे. बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता और सदमा मुखिया सावित्री देवी, जिला से आए अभिषेक कुमार शामिल थे. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान आई एस ओ प्रमाणपत्र के लिए छह चरणों में बताया गया और आई एस ओ क्यों जरूरी है को सबके साथ साझा किया गया. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पंचायतों में जो कमियां है उनको कैसे सुलझाया जाये और इसे बेहतर ढंग से समझाने के लिए एक्टिविटी के माध्यम से प्लान तैयार करना और पंचायत में उसे लागू करने का तरीको से अवगत कराया गया. अंतिम सत्र में दस्तावेजों के संधारण के व्यवस्थित तरीकों के बारे में पी पी टी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझाया गया.जिसमें सिटीजन सर्वे, फीडबैक फॉर्म, सिटीजन चार्टर तैयार करना, विजिटर डायरी आदि तैयार करने पर जोर दिया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा मेरे प्रयास से प्रखंड के तीन पंचायतों को मॉडल पंचायत का दर्जा दिया गया है. कहा कि केरल में 943 पंचायत है जिसमें 941 पंचायत को आई एस ओ का प्रमाणपत्र प्राप्त है.  

पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे ललित प्रकाश व विनोद राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठे दिन  दो मैच खेला गया. पहला मैच पेटरवार लीजेंडस और पेटरवार टाइटन्स के बीच खेला गया. पेटरवार लिजेंडस पहले बैटिंग करते हुए 122 रन बनाया इसके जवाब में पेटरवार टाइटन्स ने अंतिम ओवर में 123 रन बना कर यह मैच जीत लिया. इस मैच में भोलू  को मैन ऑफ द मैच चुना गया.  

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जब से गोबर्धन रविदास बोकारो जिला अध्यक्ष बने हैं तब से वे लगातार संगठन का विस्तार करने में लगे हुए हैं इसी क्रम में बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड कमिटी का गठन किया गया है।