झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम.रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एमएसपी विषय पर किसान नेता गणेश प्रसाद महतो से साक्षात्कार लिया। गणेश प्रसाद महतो ने बताया कि एमएसपी का फुल फॉर्म होता है - मिनिमम स्पोर्ट प्राइस यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य। न्यूनतम समर्थन मूल्य का अर्थ यह है कि सरकार किसानों से उनके लागत मूल्य से डेढ़ गुना अधिक खरीदती है। वर्तमान समय में खेती करना लाभकारी नही रह गया है।यह घाटे का सौदा हो गया है। किसान खेती नही करना चाहते हैं,बल्कि दूसरे वैकल्पिक कार्य करना चाहते हैं। कृषि को उद्योग का दर्जा देने के लिए ,कृषि कार्य को आगे बढ़ाने के लिए और इस कार्य को ज़िंदा रखने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को बहाल करना आवश्यक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला ने दिलीप कुमार महतो से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जहाँ तक उन्हें भारत रत्न मिला है , यह अच्छी बात है लेकिन वे सभी किसान की समस्या को लेकर बहुत चिंतित हुआ करते थे । उस समस्या को नहीं देखा , बस उन्हें किसी तरह से खुश करने के लिए भारत रत्न दिया , लेकिन उनकी समस्या को दबाने के लिए। एम . एस . पी . को अभी तक लागू नहीं किया गया है , इसलिए यह स्पष्ट है कि सरकार इसमें किसानों की भलाई नहीं चाहती है। वह इतनी मेहनत करते हैं और अपने पूरे देश के लोगों को खाना खिलाते हैं। उन्हें उनका हक़ मिलना चाहिए। लेकिन सरकार वह काम नहीं कर रही है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला ने हीरामन महतो से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की अगर किसानों के लिए लड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न दिया गया। लेकिन उन्होंने कानून के लिए लड़ाई लड़ी, तो कानून को लागू किया जाना चाहिए । अगर कानून लागू किया जाता तो यह भारत रत्न हम किसानों के लिए दोहरी खुशी का माहौल होता। लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। हमें लगता है जो सरकार है, वह किसानों के लिए कुछ नहीं करेगी। यह केवल उद्योगपतियों के लिए है, इसलिए हम गरीबों को नहीं देख सकती। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम्.रंगीला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से हीरामन महतो से साक्षात्कार किया। हीरामन महतो ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में सभी धर्मों और तबके के लोगों ने अपना योगदान दिया था। मगर दुर्भाग्यवश भारत की आज़ादी के बाद जितनी भी सरकारें बनी,उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए पूंजीपतियों का साथ दिया। कांग्रेस की सरकार ने डालमिया के घराने का साथ दिया और गरीबों की अनदेखी की। ठीक वही काम आज भाजपा की सरकार कर रही है। भाजपा अपना उल्लू सीधा करने के लिए अम्बानी और अडानी का साथ दे रही है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला ने दिलीप महतो किसान से बातचीत की। जिसमे उन्होंने जानाकरी दी कि राम मंदिर सभी देश वासियों के लिए है। इस विषय पर राजनीति का कोई खेल नहीं करना चाहिए। अब लोगों को जागरूक होने की जरूरत है

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला ने हिरामन महतो से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि राम मंदिर किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है। ये मंदिर तो सभी की है। राम मंदिर के नाम पर राजनीति करना सही नहीं है। वर्तमान सरकार से कोई सवाल किये जाए तो वो मंदिर और अन्य बातों से जनता को केवल गुमराह कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला ने नये कानून में जनता कहां विषय पर युवा किसान हिरामन महतो का इंटरव्यू लिया। जिसमें उन्होंने जानकरी दी कि वर्तमान सरकार हिटलर के जैसा कार्य कर रही है। सरकार जनता पर हर तरह का कानून थोप रही है जबरदस्ती। अगर संसद में कोई आवाज उठाता है, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाता है। हिट एंड रन कानून चालकों के लिए सही नहीं है ना ही उनके परिवार के भविष्य के लिए ये कानून सही है

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला ने खिलाड़ियों से खिलवाड़ मुद्दे पर नावाडीह प्रखंड के स्वयं सेवी संगठन आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा से बातचीत की। इस विषय पर उन्होंने कहा कि सरकार को एक अच्छे टीम की व्यवस्था कर अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे बच्चों को सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। खेल में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए