पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी पंचायत के कातरबेड़ा निवासी जगरनाथ मांझी की पंद्रह वर्षीया पुत्री चिंतामनी कुमारी के शरीर में गर्म माड़ गिर जाने के कारण बुरी तरह झुलस कर गंभीररूप से घायल हो गयी. यह घटना सोमवार को कातर बेड़ा में सुबह साढ़े सात बजे हुई. घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सोनी ने प्राथमिक उपचार कर के बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.
