लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार के प्रार्थना सभा में सोमवार को नवम वर्ग के छात्र आर्यन बक्शी को उपहार दे कर सम्मानित किया गया. आर्यन बक्शी अंडर 16 इंडो ऑस्ट्रेलिया यूथ कप में बेहतर  भागीदारी निभाया था. विदित हो कि आर्यन बक्शी को बेस्ट विकेटकीपर T20 एवम वनडे दोनों ही मैचो में अवार्ड मिला है.  इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर नीरज सिन्हा ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए सभी छात्र -छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य के प्रति कठिन परिश्रम करने की सलाह दी. छात्र आर्यन बक्शी ने अपनी सफलता की कई विन्दुओं पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर प्रसाद, सुनील दास गुरु, कृष्ण प्रसाद, शिव शंकर शर्मा, अनन्त सिन्हा, अभिषेक खन्ना, विकास कुमार, सुशील कुमार, रूपेश कुमार, नीरा सहगल, अनीता प्रसाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकायें व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.