पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो झामुमो के ओरदाना पंचायत कमेटी के गठन के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने नवगठित ओरदाना पंचायत झामुमो कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पंचायत स्तर में संगठन को धारदार बनाने एवं जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर काम करने की अपील की. नवगठित ओरदाना पंचायत झामुमो कमेटी में अध्यक्ष मुकेश सोरेन, उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, मनोज हेंब्रम, राजेश महतो व हरिलाल हेंब्रम, सचिव रामकिशन सोरेन, उपसचिव कामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष चमन करमाली, उपकोषाध्यक्ष महेंद्र भोगता, संगठन मंत्री वकील ठाकुर, मीडिया प्रभारी अजीत महतो को चुना गया. जबकि कार्यकारिणी में शिबू सोरेन, शिवम भोगता, नकुल हांसदा, बिनोद बास्के, युगनु करमाली, बरतू महतो,हरी बेदिया, नारायण सोरेन, शिवलाल सोरेन, राजेश महतो, रामचरण महतो, दिनेश महतो, महावीर महतो, बेनी महतो, सुरेश महतो, नरेश हेंब्रम, राजाराम मुर्मू, पंकज कुमार, महावीर मांझी, सुखेश्वर, सोनाराम सोरेन, लखन रजवार, केदार महतो, बालेश्वर महतो, उमेश महतो, रामलाल भोगता को सदस्य बनाये गए.  महिला मोर्चा में अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष बसंती देवी, सचिव लीला देवी, कोषाध्यक्ष ऊषा देवी, मीडिया प्रभारी ममता देवी समेत गीता देवी, कल्पना देवी, ममता देवी, रूपा देवी, सावित्री देवी, लीलावती देवी, धनुमति देवी, पार्वती देवी, विलासी देवी आदि सदस्य चुनी गईं.