विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर हुआ आयोजित पेटरवार के अंचल कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से रविवार को विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया था। तथा शिविर के सम्बोधन में कहा गया की शिविर का उदेश्य समाज के अंतिम इकाई में जीवन गुज़ारने वालों को लाभ पहुँचाना है तथा आज भी महिलाओं के साथ कभी दहेज़ तो कभी डायन पार्था आदि के नाम पर होने वाले अपराध से बचने के लिए महिलाओं को जागरूक होने की ज़रूरत है। साथ ही शिविर के दौरान 1356 लाभकों के बिच छह करोड़ पचासी लाख चौरासी हज़ार चार सॉ बयालीस रूपए की परिसम्पति का वितरण प्रखंड कार्यालय एवं विभिन साँसतावों की तरफ से किया गया।
