चित्रांश महासम्मेलनआगामी मार्च माह में कराने को लेकर पेटरवार तेनूचौक स्थित समाधान कार्यालय में चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की एक बैठक रविवार की संध्या पांच बजे की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समीति के संयोजक सुधीर कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में महासम्मेलन को सफ़ल बनाने को लेकर कई विषयों पर चर्चा की गई
