पूज्य गुरुदेव जयंत मुनि जी महाराज की जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर पतकी एवं अरजुवा पंचायत के विभिन्न गावों में संस्था के सचिव शांतिलाल जैन की ओर से कंबल का वितरण किया गया। ठंड से असहाय व जरूरत मंद लोगों को राहत देने के उद्देश्य से प्रखंड के पतकी पंचायत अंतर्गत पतकी पुनर्वास, नावाडीह बस्ती तथा अरजुवा पंचायत के कोडरमा बस्ती व तुरी टोला में जरूरतमंदों व असहाय लोगों के बीच कंबल, साड़ी व बच्चे-बच्चियों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया।
