झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के पेटरवार से नागेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रखंड के कोह एवं चरगी पंचायत में अलग- अलग बैठक कर पंचायत समिति का पुनर्गठन किया गया. दोनों पंचायतों में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने की. समिति गठन के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारी को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू ने संयुक्त रूप से बधाई दी
