झारखण्ड राज्य बोकारो जिला पेटरवार से नागेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गोमिया विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो ने पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ,पेटरवार गोमिया व कसमार प्रखंड के सुदुर्वाती से आये गांवों से ग्रामीणों ने बारी बारी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखते हुए समाधान करने की मांग की। विधायक ने कई समस्याओं का समाधान तुरंत ही अधिकारीयों से संपर्क कर हल की। इस अवसर पर आजसू अध्यक्ष नरेश महतो ,विधायक प्रतिनिधि बांटि सिन्हा ,कसमार के वंशज जीवन जगरनाथ , जगदेव महतो , गोमिया के बबलू तिवारी दिलीप महतो ,सुरेंद्र महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे
