झारखण्ड राज्य बोकारो जिला पेटरवार प्रखंड से नागेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेटरवार प्रखंड अंतर्गत दारीफ पंचायत सचिवालय में पंचायत की मुखिया शिला देवी की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय सतर्कता समिति की क्रियाशीलता के सम्बन्ध में परिचर्चा किया गया। जिसमे खाद्य सुरक्षा अधिनियम में उल्लेखित विभिन्न योजनाओं की पारदर्शिता ,उचित कार्यान्वयन हेतु सतर्कता समिति के सदस्यों को ग्रामीणों के विभिन्न शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिचर्चा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पूरक पोषाहार पर कहा गया कि मार्च महीना में गर्भवती महिलाएं ,धात्री माताएं एवं बच्चों के लिए दी जाने वाली पोषाहार सामग्री के रूप में फिलवक्त राशन में केवल चावल ही दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना का किस्त का समय नहीं मिल पा रहा है। इस पर मुखिया शीला देवी ने आवेदन मांग कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।