बोकारो झारखण्ड से सुषमा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा शराब बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है ,जिस कारण युवाओ को इसकी आदत हो सकती है तथा उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।सरकार को समाज के प्रति नैतिक जिम्मेवारी को ध्यान में रखते हुए,शराब बिक्री को बढ़ावा बिलकुल नही देनी चाहिए।सरकार को बच्चों एवं युवा-वर्ग को जहाँ शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए ,वहीं नई पीढ़ी को शराब के कारोबार के लिए प्रेरित कर रही है।शराब के सेवन से समाज में कुरीतियाँ फैलेगी और परिवार बिखरने की भी सम्भावना रहती है।गाँव के विकास एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए,सरकार को "शराब-बिक्री" पर नही,बल्कि "शराब-बंदी" पर ध्यान देने की आवश्यकता है।