विद्यापतिनगर। बरसात को लेकर मौसम में बदलाव की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को बीमार करने लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया के साथ बुखार, पेट में दर्द और बेचैनी से शिकार लोग पहुंच रहें है। इसके अलावा आंखों व त्वचा से संबंधी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक दवाई से अधिक खानपान में सावधानी की बरतने की सलाह दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चुन्नू सिंह ने बताया की इन दिनों समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में आई फ्लू का कहर बीते कई दिनों से जारी है । उक्त रोग ने इलाके के सैकड़ों लोगों को अपने चपेट में ले लिया है । जिससे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में उक्त रोगों से जुड़ी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
