बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खेती से संबंधित परमेश्वर प्रसाद से साक्षात्कार किया। जिसमे परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह अपने 6 बीघा जमीन में 50 वर्षों से खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है और जिसके अनुकूल अलग अलग खेती करनी चाहिए। उसके लिए अभी तक उन्होंने एक भी प्रशिक्षण नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौसम के अनुकूल अलग अलग खेती से संबंधित प्रशिक्षण दी जाए तो वह भी कर सकते हैं

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखण्ड से रत्नसंकर भारद्वाज ने बताया की पर्यावरण से धरती का घनिष्ठ संबंध है। इस संबंध की डोर को मजबूती से बांधे रखने में पेड़ों का बड़ा महत्व है। लेकिन इन संबंधों को नजरअंदाज कर जिस तरह से वृक्षों की बेहिसाब कटाई हो रही है, उससे धरती की हरियाली गायब होती जा रही है। परिणामस्वरूप कंक्रीट के जंगलों के बीच आज हम छांव को तरस रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इन हालातों के जनक भी हम ही हैं। वन विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा भी पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें मनरेगा द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम भी काफी सहायक साबित हो रहे हैं। विद्यापतिनगर प्रखंड में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पौधरोपण का कार्यक्रम चल रहा है। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार भी मिल रहा है। मनरेगा के तहत सरकारी व निजी भूमि पर फलदार पौधों के साथ-साथ सागवान, सखुआ, गम्हार आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। नहर, सड़कों के किनारे अथवा गांव की किसी भी गैरमजरूआ जमीन में पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। मनरेगा के तहत नर्सरी भी विकसित करने की योजना है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की मौसम में बदलाव के अनुसार ही किसानों को खेती करना चाहिए। जिससे उनकी फसल अच्छी हो। मौसम के अनुसार ही जीव-जंतु का भी ख्याल रखना चाहिए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने कांचा पंचायत के किसान से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की बदलते मौसम के अनुसार ही खेती करनी चाहिए। जिस मौसम में जिस फसल की उपज अच्छी होती है, खेती उसी चीज की करनी चाहिए। जिससे किसानों को उन्नत फसल का लाभ मिल सके

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की बदलते मौसम के अनुसार हम सब का बदलना बहुत जरूरी है। खासकर किसान वर्ग के लोगों को अपने खेती के तरीकों में बदलाव लाना जरूरी है। अच्छी और उन्नत फसल उपजाने के लिए बदलते मौसम के अनुसार खेती करना बहुत जरूरी है।

बिहार राज्य के सहारनपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से माला देवी बोल रही हैं की ये एक किसान हैं। और बता रही हैं की अभी तक गेहू हो जाना चाहियें लेकिन मौसम परिवर्तन के कारन अभी तक ठण्ड नहीं बढ़ रहा है जिससे की गेहू नहीं हो पाया है। और समस्या यह भी है की बगल के स्टोर में आलू जल्दी नहीं मिलता है जिससे की आलू को भी रोप सकें। इसलिए समय से खेती नहीं करने पर हमारी और कुछ मौसम की भी गलती है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के दलसिंगसराय प्रखण्ड के केवटा पंचायत से राजकुमार ठाकुर ने अमन कुमार से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की बदलता मौसम किसानों को काफी प्रभावित कर रहा है। गेहू का फसल पीला हो रहा है। पता जल रही है। किसानों को वातावरण के अनुसार खेती करनी चाहिए जिससे फसल समय अनुसार अच्छी हो सके।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.