बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अब जिले के हर प्रतिष्ठानों को अपने खर्च पर सीसीटीवी कैमरा से लैस करना होगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से अब शहर व जिले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाएगी। इसको लेकर डीएम योगेंद्र सिंह ने नगर निगम व नगर निकाय को पूर्व से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही जिले के पेट्रोल पंप, मॉल, होटल, बैंक आदि प्रतिष्ठानों व स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिपोर्ट तलब की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोसाइटी के द्वारा गरीब असहाय जरूरतमंद बेटी की शादी का पूरा जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिया, सतमलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में लड़की का गुप्त नाम लड़की के पिता बीते कुछ साल पहले देहांत हो चुका था, मां मानसिक रूप से बीमार है, दो छोटे छोटे भाई हैं, घर का सारा खर्च मांग के चलता था, आस वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मनीष कुमार ने लड़की को शादी करके पूरा जिम्मेदारी लेकर समाज में नई दिशा को रूप दिया साथ ही संस्थापक मनीष कुमार का कथन है बेटी बहन समाज की होती है ऐसे परिवार को सहायता करके जो खुशी मिलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मैट्रिक की परीक्षा का तीसरा दिन आज है...…

संतों का हुआ विशाल भंडारा

महिलाओं को स्वच्छता संबंधी बीमारियों से बचाना जरूरी: धीरज जैन नई दिल्ली। रेडक्लिफ लैब्स एवं क्रिस्टा आईवीएफ द्वारा आदर्श परिवार एजुकेशनल कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से कन्या विद्यालय किराड़ी विधानसभा में माहवारी, स्वस्थ एवं स्वस्थता पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश मिश्रा ने किया। मिश्रा ने बच्चों को स्वस्थ संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी व रेडक्लिफ लैब्स की ओर से आए हुए प्रतिनिधियों ने महिलाओं को पीरियडस में होने वाली समस्याओं के बारे मैं जागरूक किया। पीरियडस के दौरान साफ-सफाई और 4 से 8 घंटे में पैड जरूर बदले का सुझाव दिया। पीरियडस के द्वारान ज्यादातर महिला को हेवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है l इस समय बैक्टीरिया और पसीना खतरे पैदा करते है।  रेडक्लिफ लैब्स और क्रिस्टा आईवीएफ के संस्थापक धीरज जैन, डायरेक्टर हर्षिता जैन का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को स्वस्थ स्वावलंबी और जागरूक बनें।  रेडक्लिफ लैब्स और क्रिस्टा आईवीएफ के प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन मिश्रा ने बच्चों के बीच में पैड का वितरण किया और बच्चों को पीरियडस के समय स्माइल डे मनाने को कहा। आदर्श परिवार के अध्यक्ष राजू पिछले 10 साल से सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्होंने रेडक्लिफ लैब्स से आए चंदन मिश्रा का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मैं ब्राह्मण प्रतिष्ठा पारिषद संस्था के अध्यक्ष गौतम झा, स्कूल संचालक सदस्य सुनेंना एवं और लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। 

पटोरी प्रखंड अंतर्गत पटोरी के 9 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं का परीक्षा का हुआ आयोजन जिसमें दोनों पालियो में एनडी कॉलेज में 1212, गुलाब बुबना उच्च विद्यालय में 813, मध्य विद्यालय पटोरी में 583 एवरग्रीन एकेडमी में 1311 आरती जगदीश महिला कॉलेज में 559 छात्राओं ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मैट्रिक की परीक्षा में आये बच्चों ने बताया की प्रश्न बहुत ही कठिन आया था। जिस तरह से तैयारी की गई थी उस तरह से प्रश्न नहीं पूछे गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनांक 17 फरवरी 2022 रंजन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाइ गई। स्थानीय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित उदय कुमार, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आपसे अगर पूछा जाए कि एक मुख्यमंत्री कितना अमीर हो सकता है, तो आपका क्या जवाब होगा? आप सोचेंगे इसकी भला कोई सीमा हो सकती है क्या? लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक मुख्यमंत्री इतना गरीब होा सकता है कि उसके पास अपनी एक गाड़ी तक न हो… गाड़ी छोड़िए, मुख्यमंत्री रहते हुए वह अपना एक ढंग का मकान न बनवा पाए और तो और उसके पास पहनने को ढंग के कपड़े न हों! हम बात कर रहे हैं, जननायक कर्पूरी ठाकुर की. वे एक​ शिक्षक रहे, एक स्वतंत्रता सेनानी रहे, एक राजनेता रहे और इन सबसे बढ़कर एक जननायक रहे. आज उनकी पुण्यतिथि है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में संत रविदास जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद शिक्षक एवं छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सहेंद्र राम ने करते हुए कहा कि हर युग में एक महान संत, गुरु का प्रादुर्भाव होता है, इसी परंपरा में संत रविदास जिन्हें हम रैदास भी करते हैं का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी वाणी से सामाजिक चेतना लाने की कोशिश की। प्रधानाध्यापक ने कहा की उनके विचार आज भी प्रासंगिक है, सामाजिक समरसता के लिए एवं लोक जीवन के लिए आदर्श है। इसलिए बिहार टेस्ट बुक पब्लिशिंग कॉपोरेशन ने नवम वर्ग के हिंदी की किताब में उनका वर्णन किया है, जिसे बच्चे पढ़ते हैं और उनके उच्च आदर्शों को सीखते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका किरण कुमारी एवं रेनू कुमारी के सुमधुर भजन गाकर किया ।जबकि नवम की छात्रा सोनम और उसके साथियों ने पुस्तक के रैदास जी के दोहों का सस्वर गाकर सुनाया ।मौके पर शिक्षिका कुमारी रेनू ,रास्दा फर्रूख,विमला कुमारी, शिक्षा सेवक कैलाश सदा, सुगनी देवी आदि ने सहयोग किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।