बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अब जिले के हर प्रतिष्ठानों को अपने खर्च पर सीसीटीवी कैमरा से लैस करना होगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से अब शहर व जिले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाएगी। इसको लेकर डीएम योगेंद्र सिंह ने नगर निगम व नगर निकाय को पूर्व से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही जिले के पेट्रोल पंप, मॉल, होटल, बैंक आदि प्रतिष्ठानों व स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिपोर्ट तलब की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।