गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहनपुर में पांच दवा दुकानदारों को सम्मानित किया. इसे लेकर विशेष कार्यक्रम जनहित सेवा सदन के परिसर में आयोजित की गयी. इस अवसर पर डा. संतोष कुमार ने कहा कि दुकानदारों की ईमानदारी और कत्र्तव्यनिष्ठा प्रशंसनीय है. क्योंकि दवा की बिक्री मनुष्यता से जुड़ी हुई होती है. इस दौरान पांच दवा दुकानदारों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर अरविंद कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, बैजनाथ पंडित, संतोष कुमार राय, सत्येन्द्र राय, डा. अनिल कुमार सिंह, मुकेश कुमार राम, सत्रोहन राम, रविरंजन कुमार, उमेश राय, विकास कुमार, राजीव कुमार, राजेश राय, रंग सिंह, नवीन कुमार निश्चल, संजीव कुमार, बबलू, कृष्णानंद राय, मनोज रावत, हीरालाल यादव मौजूद थे.
गंगा नदी के सरारी घाट पर उस समय अफरा तफरी मच गयी. जब एक अधेड़ ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. गंगा घाट पर मौजूद नाविकों ने उस अधेड़ को बचाने का काफी प्रयास किया, परंतु बचा नहीं सका. हांलाकि जिस समय अधेड़ को पानी से निकाला गया था, उस समय वह जीवित था. तत्काल ओपी पुलिस को सूचना दी गयी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान वैशाली जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र के विशुनपट्टी गांव निवासी विन्देश्वर चैधरी के 35 वर्षीय पुत्र अनिल चैधरी के रूप में की गयी है. ओपी अध्यक्ष कृष्णचन्द्र भारती ने बताया कि घटना गुरूवार शाम की है. परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है. हांलाकि अभी तक किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण अधेड़ ने आत्महत्या की होगी.
प्रखंड के एक विद्यालय में अचानक दो छात्राएं बीमार हो गयीं। उन्हें अलाव जलाकर गरमी दी गई है। चिंताजनक स्थिति में दोनों छात्राओं को उनके परिजन ले गये हैं। घटना धरनी पट्टी पश्चिमी पंचायत की है।इस पंचायत के तीन स्कूल नदी के पार हैं। उन्हीं में से एक विद्यालय में मंगलवार को अफरातफरी मच गई। मध्य विद्यालय, हरिदासपुर नवीन की पूजा कुमारी और नंदिनी कुमारी नामक छात्राएं बीमार हो गयीं।वे क्रमश: चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं बतायी गई हैं। उन्हें रसोइयों ने अलाव की गर्मी दी और तेल का मालिश किया। स्थिति चिंताजनक हो गयी। उन्हें उनके परिजन ले गये हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के आदेश पर सोमवार को विद्यालय खोल दिये गये हैं।
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 जयंती पर माननीय रामनाथ ठाकुर बोले कि बिहार के तमाम लोग चाहते हैं कि कर्पूरी जी के नाम पर एक विश्वविद्यालय कि स्थापना हो ।
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती पर बोले राजसभा सांसद केसी त्यागी युवाओं के अध्यक्ष थे जननायक कर्पूरी ठाकुर
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर। मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना हर घर नल का जल योजना में हुई लूटखसोट की पोल खुलने लगी है। जलमीनार तो बना दिया गया है, लेकिन शुद्ध पेयजल का सपना संजोए लोगों का अरमान पूरी नहीं हो रहा है। प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत का वार्ड संख्या 5 में लगभग चार वर्षों से जलमीनार का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है, लेकिन आजतक पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी नहीं हो पाया है। इस कारण वार्ड के लोगों के लिए शुद्ध पेयजल का सेवन करना मुंगेरीलाल के सपने की तरह है। जलमीनार वर्षों पूर्व बनने के बावजूद लोगों को एक बूंद शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो सका है। विभागीय पदाधिकारी की मिलीभगत से संवेदक द्वारा घटिया कार्य कराया गया है। यही वजह है कि आजतक शुद्ध पेयजल का सेवन यहां के लोगों के लिए सपना बना हुआ है। यही वजह है कि यहां की स्थिति बेहद खराब है। जलमीनार से अबतक पाइपलाइन जोड़ा नहीं जा सका है। जबकि वार्ड 5 में विभिन्न स्थलों पर नल का स्टैंड बनाकर छोड़ दिया गया है। उपमुखिया सी. एम. झा कहने लगें है कि शुद्ध पेयजल का सपना दिखाकर नल का स्टैंड तो लगा दिया गया है। लेकिन अब भी आधे वार्ड में पाइप नहीं बिछाई गई हैं जो नाकामी साबित हो रहा है।
कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 4 निवासी श्याम कुमार ने मोबाइल वाणी से अपनी बात साझा की है।जिसमें उन्होंने बताया की मोबाइल वाणी के माध्यम से उनके फोन पर मौसम,खेती ,किसानों से संबंधित खबर मिलता है।जिससे उनको काफी सुविधा होती है।उन्होंने बताया की वह अपने फोन में मोबाइल वाणी का ऐप भी रखे है।जिसपर वह लगातार खबर सुनते व देखते रहते है।जिससे उन्हें आस पास की खबरे भी मिल जाती है।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटी देवी पूछ रही हैं की इ श्रम कार्ड बनाने से क्या लाभ मिलता है
समस्तीपुर सदर अस्पताल में कार्य
