बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से आँचल कुमारी बता रही हैं की एमसी आता है तो बहुत दर्द करता है। और ये अचार और गोबर नहीं छूती हैं

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के खालिसपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि कुमारी बता रही हैं की एमसी आता है तो अचार और अनाज नहीं छूटे हैं क्यूंकि वो सड़ जाता है और पेट में दर्द भी बहुत होता है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसुम कुमारी बता रही हैं की एमसी के समय पेट में बहुत दर्द होता है। और अचार छूने से सड़ जाता है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू कुमारी बता रही हैं की एमसी के समय बहुत दर्द होता है। एमसी जब आता है तो अचार, गोबर और अनाज नहीं छूटे हैं क्यूंकि वो छूने से सड़ जाता है।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्चना कुमारी बता रही हैं की एमसी के समय बहुत दर्द रहता है। ऐसा मानना है लोगो का की एमसी के समय अचार या अनाज छूने से सड़ जाता है। और जब दर्द होता है तो चिड़चिड़ापन रहता है और लगता है की कोई हमें तोके ना

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखण्ड से हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ ऐसी लड़कियां होती है जिन्हे पहली बार अहवारी आने पर पता भी नहीं चलता है कि यह क्या हो रहा है। ऐसे में लोग भी उसका मज़ाक उड़ाते हैं। इसके बाद घर वाले लड़कियों पर कई तरह कि पाबंदियां लगते हैं जिससे लड़की खुद को दबा हुआ और मजबूर समझती है

विद्यापतिनगर प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। कड़कड़ाती ठंड से लोग बेहाल हैं। सर्द हवाओं और कोहरे के चलते जन जीवन प्रभावित है और लोगों को अपने रुटीन के कामों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते सूरज के दर्शन भी मुश्किल से हो रहे हैं। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ी है। बढ़ती ठंड से लोगों के सामने समस्यायें आ रही है। लोग कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। मौसम के बदलते तेवर से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सर्द हवाओं के चलते ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती ठंड से लोगों की मुश्किले भी बढ़ रही है। लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद अंचल प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था नही की है। जिसके चलते राहगीरों को ठंड से राहत मिलती नजर नही आ रही है। बढ़ती ठंड से जहां लोगों की मुसीबते बढ़ रही हैं,वहीं प्रशासन ठंड से राहत और बचाव के लिए जल्द ही अलाव के इंतजाम का दावा कर रहा है।

समस्तीपुर जिले में कोविशील्ड टीका का डोज खत्म हो गया था, जबकि 31 दिसंबर को कोवैक्सीन टीका का डोज भी खत्म हो गया। जिसके बाद 1 जनवरी रविवार से वैक्सीनेशन कार्य ठप पड़ गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विशाल कुमार के अनुसार राज्य मुख्यालयों को वैक्सीन का डोज उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया है, परंतु अब तक वैक्सीनेशन का कोई खुराक प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही डोज प्राप्त होने पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर क्षेत्र में नए वर्ष के आगमन पर पिकनिक मनाने वालों की धूम रही।सबसे पहले नए वर्ष के आगमन पर लोगो ने मंदिरो में पूजा अर्चना की। जिससे मंदिरो में लोगो की भीड़ दिन भर उमड़ी रही।वही युवाओं की टोली में पिकनिक मनाने का गजब का उत्साह था। जिसको लेकर पूसा स्थित बूढ़ी गंडक नदी के बीच में बने टापू मे भी युवा बैंड बाजा के साथ पिकनिक को पहुंचे।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवा मैच द्वारिकानगर मुजफ्फरपुर व बकार 11 की टीम के बीच खेला गया। बकार 11 ने टॉस जीतकर द्वारिकानगर मुजफ्फरपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा ।द्वारिकानगर मुजफ्फरपुर की टीम 16 ओवर के मैच में 15. 4 गेंदों में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।लक्ष्य का पीछा करते हुए बकार 11 की टीम 14.5 ओवर में ही 96 रनों पर ऑल आउट हो गई जिससे द्वारिकानगर मुजफ्फरपुर की टीम 9 रनों से मैच जीत लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।