विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार भवन में बुधवार को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रकृति नयनम ने कि बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि ऐसे बीएलओ जिसने अभी तक बीएलओ एप लॉगिन नहीं किया था, उसको ट्रेनर अमित कुमार बादल द्वारा बीएलओ ऐप लॉगइन कराया गया। बीएलओ को दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अब से किसी मतदाता का नाम जोड़ना,नाम हटाना या भाग परिवर्तन करना या नाम में शुद्धिकरण करना यह सभी काम बीएलओ ऐप के माध्यम से करना होगा। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित पंचायत समिति सभा कक्ष में बीडीओ प्रकृति नयनम की अध्यक्षता में द्वितीय चरण की जाति आधारित गणना को लेकर पर्यवेक्षक संग बुधवार को समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में बीडीओ ने कार्य प्रगति की चर्चा पर्यवेक्षक से करते हुए कहा कि आपलोगों के सहयोग से ही काम को मूर्त रूप दिया जा सकता है। 15 अप्रैल से द्वितीय चरण का जाति आधारित गणना किया जा रहा है, लेकिन आशा के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। जाति आधारित गणना कार्य में तेजी लाएं। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत children sports festival के माध्यम से एक दिवसीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा विद्यापति उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर में कराया गया, जिसमें बालिका एकलव्य केंद्र के खिलाडियों का दो टीम बनाया गया एक रेस्ट ऐलवन व दूसरा वेस्ट ऐलेवन दोनों टीम ने खेल में अच्छे प्रर्दशन किया लेकिन वेस्ट ऐलेवन की टीम ने इस एकदिवसीय मैच में रेस्ट ऐलेवन को 2 - 1 से पराजित किया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

एएनडी कॉलेज ग्राउंड में अचानक लगी आग,बड़ा हादसा टला, अग्निशमन दस्ता ने पाया आग पर काबू,दर्जनों हरा भरा पेड़ पौधा जलकर हुआ राख. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला की पटोरी प्रखंड के एनडी कॉलेज ग्राउंड में अचानक आग लग गया जिसे ग्राउंड में लगाए गए दर्जनों फलदार पौधे एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गया, अगलगी की सूचना पर पटोरी अग्निशमन दस्ता की 2 टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया.खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

भीमराव अंबेडकर जयंती माह के उपलक्ष में पटोरी शहर में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया । जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी शहर में भीमराव अंबेडकर जयंती माह के उपलक्ष में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम बिहार दलित विकास समिति एवं मिथिलांचल दलित विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद सदस्य संजय राम एवं पटोरी अनुमंडलीय न्यायालय के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सदानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यक्रम का अध्यक्षता संस्था के सचिव नवल भगत ने की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद सदस्य संजय राम ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों मूल्य एवं सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में समाहित करना है,ताकि दलित जनजीवन में व्यापक सुधार हो सके । खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से ज्योति कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका लेबर कार्ड बना हुआ है पर रोजगार नहीं मिला है,उसकी उन्हें जानकारी चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के चंदौली गाँव से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी चाहती है

Transcript Unavailable.