कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कलौजर पंचायत स्थित छोटी सलहा गांव में बाहा नहर पर सोमवार को स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद नारियल फोड़कर व फीता काट कर आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।पुल निर्माण की कुल लागत साढ़े तीन करोड़ की राशि से की जाएगी। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए श्री हजारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर पूर्व मुखिया विजय कुमार शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,जेपी सेनानी सुरेंद्र ठाकुर ,भाजपा के जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, श्याम नारायण शर्मा ,धीरज ठाकुर , मुखिया सुनील पासवान आदि मौजूद थे।