विद्यापतिनगर। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओ को ट्रेनिग दी गयी। डॉक्टर डीएन महतो व बीसीएम रवि कुमार ने संयुक्त रूप से आशा कार्यकर्ताओ को एनीमिया संबंधित ट्रेनिग दिए। आशा कार्यकर्ताओ को एनीमिया रोग के लक्षण, कारण और निदान के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई। आईसीडीएस, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त भूमिका को समझाते हुए अभियान को सफल बनाने का दिशा-निर्देश दिए गए। ट्रेनिग के दौरान कुपोषण और एनीमिया के अल्पकालीन और दीर्घकालीन दुष्परिणाम को बताया गया। आशा कार्यकर्ताओ को एनीमिया रोग से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले समूह की पहचान करने के गुर सिखाए गए। जानकारी दी गई कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्येक शनिवार को 6 से 59 माह तक के बच्चे को आयरन व फोलिक एसिड की सीरप घर घर जाकर पिलाने का काम करेगी। जबकि प्रत्येक बुधवार को सभी सरकारी स्कूलो मे 5-9 वर्ष तक के किशोरियो को गुलाबी रंग का टेबलेट तथा 10-19 वर्ष तक के लिए नीला रंग का आईएफए टेबलेट खिलाए जाएगे। इस दौरान उन्होंने ने बताया कि एनीमिया के दर मे कमी लाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही आशा फेसिलिटेटर को आयरन फॉलिक एसिड की सिरप व रजिस्टर कार्य अध्धयतन करने के लिए दिया गया। ट्रेनिग के दौरान बीसीएम रवि कुमार, आशा अहिल्या झा, रंजू कुमारी, मीना कुमारी, खुशबू कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।