विद्यापतिनगर प्रखंड के करीब दो लाख की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रखंड स्थित संचालित पीएचसी परिसर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगी। केंद्र का ज्यादातर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। केंद्र भवन में साज-सज्जा एवं मानव संसाधन जुटाने की कवायद चल रही है। माना जा रहा है कि सितंबर माह के अंतिम अथवा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अब बहुत सारी बीमारियों का स्थानीय स्तर पर समुचित इलाज हो पाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।