विद्यापतिनगर। सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा लगातार दी जा रही सख्त निर्देश के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। मनियारपुर पंचायत के केंद्र संख्या 12 की सेविका सोभा कुमारी जहां केंद्र से गायब मिले जबकि केंद्र पर लगभग आधा दर्जन बच्चों संग सहायिका सिमा कुमारी केंद्र संचालन करते हुए पाया गया। पंचायत के वार्ड नं 5 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को न तो ड्रेस उपलब्ध था न ही बच्चों द्वारा मीनू के अनुसार आहार उपलब्ध देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर बगैर सेविका के हीं सहायिका के भरोसे केंद्र की औपचारिक संचालन की जाती है। लगातार सीडीपीओ से शिकायत की जाती है लेकिन सेविका सुनने को राजी नहीं। प्रखंड में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सिर्फ कागजों पर संचालित होने की शिकायत निरंतर होती हैं। पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित राजनितिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ का महज प्रभार में रहने के कारण सही समय से नीरीक्षण नहीं हों पा रही हैं। इस बाबत जब सीडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश मोबाइल बंद रहने के कारण विफल रही।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
