विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर परिसर में क्षमतालय परियोजना के तहत स्कूली बच्चों के द्वारा पोषण मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के स्कूली बच्चों ने तरह-तरह की रंगोली सजाई थी और पोषण सामग्रियों की स्टॉल लगाकर सहपाठी, सहायिकाओं, आम लोगों को पोषण संबंधी जानकारी दिया। पोषण स्टॉल पर पोषण लड्डू, हलवा, सोयाबड़ी, ड्राई फ्रूट्स, ताजा फल, अंकुरित अनाज, हरी सब्जी और मोटे अनाजों में ज्वार,बाजरा, मक्का, मरुआ आदि सजाए गए थे। कार्यक्रम में कुपोषण से बचने के लिए पोष्टिक आहारों के बारे में बताई गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को मोटे अनाजों के उपयोग की जानकारी दिया और कहा कि मोटे अनाज के उपयोग से मां-बच्चे की सेहत हीं नही सर्वांगीण विकास होता है। इन मोटे अनाजों का दैनिक जीवन में उपयोग करने की सलाह दिए। उन्होंने बताया कि 20 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक आईसीडीएस पोषण पखवाड़ा मना रही है। प्रखंड के स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण से संबंधित तरह-तरह की कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।