विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया प्रखंड के तत्वावधान मे संगठन की बैठक आयोजित किया गया। समस्तीपुर मोबाइल वाणी रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी शिवाजीनगर (समस्तीपुर)( आससे)। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वावधान में संगठन के जिला संयोजक विद्याधर झा की अध्यक्षता में प्रखंड संसाधन केंद्र शिवाजीनगर परिसर में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के कार्यरत रसोइयों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में रसोइयों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल ने उपस्थित रसोइयों एवं संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रसोइयों की स्थिति बद से बदतर हो गई है इस महंगाई में वर्तमान में मिलने वाला मंदिर उसके मुंह में जीरे की समान है। वर्तमान मानदेय से रसोइयों का अपना पेट चलाना मुश्किल है वह अपना घर कैसे चलाएंगे। रसोइयों के प्रति सरकार का रवैया सौतेला है सरकार अपने कुर्सी बचाने व चुनाव लड़ने लड़ाने में व्यस्त हैं खुद बच्चों का पेट भरने वाली मातृशक्ति अपने पेट नहीं पाल पा रही है जो बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से रसोइयों को तत्काल न्यूनतम मजदूरी दर 10 हजार प्रत्येक माह भुगतान करने की मांग की है। हाईकोर्ट के फैसले है कि प्रत्येक रसोईया को 7000 मानदेय भुगतान किया जाय। राज्य सरकार का कहना है कि यह केंद्र से पोषित कार्यक्रम है रसोईया अंशकालिक है। बैठक को संबोधित करते हुए विद्याधर झा ने सभी रसोइयों को एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया। बैठक को रसोईया कौशल्या देवी, मिथलेश्वरी देवी, रूना झा, सुरेंद्र पौदार, अनीशिया देवी ने संबोधित किया, मौके पर रसोईया रामशरण मंडल, राम कुमारी देवी, सुंदर देवी, अनिता देवी, उर्मिला देवी, परमेश्वर मंडल, संमतोला देवी, चित्रलेखा देवी, शिकील देवी, फुलझड़ी देवी, रामफूल देवी ने भाग लिया बैठक का संचालन मोहन पासवान ने किया।
