समस्तीपुर । जिले में लॉकडाउन प्रभावी है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। बुधवार को समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि 5 से 15 मई तक सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इसका जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकारी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।