समस्तीपुर : कोविड-19 संक्रमण के कारण शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह-सुबह शहर के दर्जनों कोचिंग संस्थानों में पहुंच कर जांच की। जांच को लेकर पहले से ही भनक लगने के कारण अधिकतर संस्थानों में ताला लटका मिला। हालांकि छात्रों को पूर्व से जानकारी नहीं मिलने की वजह काफी संख्या में छात्र कोचिंग पर पहुंचे मिले। टीम ने छात्रों से जानकारी ली तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद सभी छात्र वापस लौट गए।