आज विभूतिपुर पंचायत के खदियाही कचहरी में किसानों पर थोपे गए नए कृषि कानून पर पड़ने वाले प्रभाव पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसका आयोजन सत्यनारायण महतो के द्वारा किया गया ! वहीं कार्यक्रम का अध्यक्षता विजय कुमार और मंच संचालन विष्णुदेव भारती जी ने किया! मुख्य अतिथि विधायक कॉमरेड अजय कुमार को सुनने बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए । इस वीच लोगो ने अपने विधायक को अपनी समस्याओ से अवगत कराया! विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने कृषि कानून को लेकर आने वाले समस्याओं से विस्तृत रूप से बताया!वहीं मौके पर जिला परिषद रामदेव राय, कोकाय दास, प्रखण्ड प्रमुख निर्मला किशोर, मुखिया सुलेखा देवी, माकपा नेता विश्व्नाथ महतो, महेश कुमार, सीपीआई नेता गजेंद्र चौधरी माले के छट्टू प्रसाद, शिक्षक टुनटुन पासी, सत्यनारायण महतो आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया! अतिथियों का स्वागत आस्मिता कुमारी ने की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
