समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत छत्नेश्वर गांव में दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों द्वारा जलाई गई विवाहिता माला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसका सात दिनों से पीएमसीएच में इलाज चल रहा था. विवाहिता को जलाने के मामले में उसके पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे.अंत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे जला दिया था. बेहतर ईलाज के लिए माला के पिता उसे पीएमसीएच ले गये थे जहां उसका इलाज चल रहा था. दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों द्वारा 2 नवंबर को माला को जला दिये जाने की एफआईआर में जानकारी दी गई है.इस घटना को दिल दहला देने वाली क्रुरतम घटना बताते हुए भाकपा माले के वारिनगर के प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान, माले जिला कमिटी सदस्य जीबछ पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने घटना की जांच कर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।