विभूतिपुर हाट बाजार में उड़ रही है सोशल डिस्टेंस की धज्जियां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के हाट बाजार में लोगों के द्वारा कोविड-19 के सभी नियमों की ताक पर रखते हुए सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है और मटरगस्ती करते नजर आ रहे हैं एक बाइक पर तीन तीन लोग घूमते नजर आ रहे हैं लेकिन पदाधिकारी और प्रशासन मौन है दिन व दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही जा रहे हैं लॉक डाउन का कोई असर ही नहीं देखा जा रहा है चौक चौराहे पर प्रतिबंधित दुकानें भी खुल रहे हैं। हाट बाजार में न ही क्रेता मास्क पहनते हैं और ना ही विक्रेता। इस तरह की स्थिति में कैसे कोरोना पर विजय प्राप्त होगा । बुजुर्गों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में करोना और भयावह रूप धारण कर लेगा यदि इस पर पदाधिकारी और प्रशासन पहल नहीं करे तो।