कोरोना वायरस से संक्रमण के रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉक डाउन के बीच जिले में आवश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी ना हो एवं दुकानदार मनमानी कीमत नहीं वसूल सके के लिए जिला आपूर्ति प्रशाखा के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न थोक एवं खुदरा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी लगातार जारी है आपूर्ति शाखा द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार समस्तीपुर अनुमंडल के अंतर्गत 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों रोसरा अनुमंडल के पांच व्यवसायिक प्रतिष्ठानों दलसिंह सराय अनुमंडल के 6 जबकि पटोरी अनुमंडल के चार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है जिले के चारों अनुमंडल में किए गए कुल छापेमारी कुल 27 छापेमारी के साथी अब तक किए गए छापेमारी की संख्या 398 हो गई है एवं 01 दुकानदार पर आवश्यक वस्तुओं के कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, अन्य दुकानदारों को दुकान में उपलब्ध सामग्रियों के बिक्री दर की सूची प्रदर्शित करते हुए सामानों को बेचने का निर्देश दिया गया है।
