टाटीझरिया: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अमित यादव की जीत के बाद उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। इस बीच अमित यादव ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो प्यार और भरोसा लोगों ने मुझ पर दिखाया है, आने वाले 5 वर्षों के दौरान मैं उनके भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। बताते चलें कि चुनाव से पहले अमित यादव को भाजपा के टिकट का अहम दावेदार माना जा रहा था लेकिन 2014 में झाविमो के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल किए जानकी यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद बीजेपी ने टिकट जानकी यादव को थमा दिया जिसके बाद अमित यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जानकी यादव को करीबन 25000 वोटों के अंतर से हराकर विधायक की हासिल की विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी उत्साह दिखा। विजय जुलूस झरपो, भराजो, खैरा पंचयात सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस बीच अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सुरेंद्र राणा, अजय कुमार, विजय वर्मा, छोटन कुमार, उमेश प्रसाद दशरथ नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, रामप्रसाद कुशवाहा, बद्री साव, उपेन्द्र पाण्डेय, महेश अग्रवाल, रामबिलास शर्मा, शम्भू प्रसाद , मिथलेश कुमार, संतोष प्रसाद, बद्री भुइयां, छोटन शर्मा, रघुनंदन प्रसाद, दिलीप ठाकुर, सुरेश मिश्रा, विनोद प्रसाद, संदीप प्रसाद, मो मुख्तार, सुबोध पंडा, सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे l

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के टाटीझरिया प्रखंड से मिथलेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि टाटीझरिया प्रखंड में पलायन, शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। साथ ही इस प्रखंड में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। यहां के अधिकतर लोग रोजगार के अभाव में दूसरे प्रदेशों में पलायन के लिए मजबूर हैं। अन्य प्रदेशों में भी इन्हें दिहाड़ी मजदूरी के अलावा और कुछ नहीं मिलता।यदि ग्रामीण अपने क्षेत्र में रह कर काम करना चाहे तो उनके लिए क्षेत्र में घरेलू कुटीर उद्योग का घोर अभाव है।दूसरी ओर यदि किसानों की स्थिति पर नजर डाला जाए तो क्षेत्र में खेती बारी की भी हालत ठीक नहीं है।किसानों के लिए एक मात्र साधन खेती है लेकिन वो भी सिर्फ मानसून पर ही निर्भर करता है। यदि किसी वर्ष बारिश अच्छी हुई तो किसान धान की खेती अच्छे से कर लेते हैं जिससे किसान अपना एवं अपने परिवार वालों का भरण पोषण अच्छे से कर पाते हैं। लेकिन जब किसी वर्ष मानसून किसानों का साथ नहीं दिए तो किसानों को मज़बूरी में आ कर रोजी रोटी की तलाश के लिए अन्य क्षेत्र में पलायन करना पड़ता हैं।दूसरी ओर यदि शिक्षा की स्थिति पर नजर डाला जाए तो प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। छात्र-छात्रओं के लिए प्रखंड में कॉलेज व विद्यालय का घोर अभाव है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्रओं को तीस किलोमीटर दूर हजारीबाग जाना पड़ता है।वहीँ प्रखंड में बिजली की स्थिति काफी दयनीये है। क्षेत्र में कई वर्षों से विद्युत सबस्टेशन बन कर तैयार है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि अबतक तैतीस केबी का बिजली क्षेत्र में नहीं पहुंच पाया है। इस सभी कमियों के कारण ही टाटीझरिया प्रखंड अतिपिछड़ा नजर आता है।

टाटीझरिया में तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। टाटीझरिया में झामुमो, जेवीएम, भाजपा, आजसू और निर्दलीय प्रत्याशी कुमार महेश सिंह का पार्टी कार्यालय खुला था। 12 दिसंबर को चुनाव संपन्न होते ही सभी चुनावी कार्यालय में ताले लटक गए। हालांकि चौक चौराहों, होटलों व पान गुमटी पर अब चुनावी परिणामों को लेकर अटकलों का दौर गर्म हो गया है। समर्थकों द्वारा जीत को लेकर विभिन्न तरह के दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं।

मांडू विधानसभा के आजसू प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने टाटीझरिया प्रखंड के केसड़ा, घुघुलिया, बोधा, धरमपुर, डहरभंगा समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मांडू विधानसभा का संपूर्ण विकास सिर्फ आजसू पार्टी ही कर सकती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास कहते हैं कि 24 घंटे बिजली मिलेगी लेकिन वह अब तक नहीं हो पाया। भाजपा सिर्फ आश्वासन देने वाली पार्टी है। श्री महतो ने कहा कि टाटीझरिया, विष्णुगढ़ और चुरचू प्रखंड में बड़ी कंपनियों को वह लाने का प्रयास करेंगे ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले।

मांडू विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी राम प्रकाश भाई पटेल के पक्ष में प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड के बेड़म, जुल्मी, पलमा, चोंचा, मंगरपट्टा, बसरिया, केसड़ा, घुघुलिया, गोधिया, डहरभंगा समेत कई गांवो में झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्याशी हमेशा तत्पर रहेंगे।

मांडू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल ने टाटीझरिया प्रखंड के मंगरपट्टा, बेड़म, पलमा, गोधीया, केसड़ा, घुघुलिया, डहरभंगा आदि गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की। कहा कि स्थिर सरकार और क्षेत्र के समुचित विकास के लिए कमल का फूल निशान पर वोट दें।

गायक, सांसद सह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बरकट्ठा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के पक्ष में टाटीझरिया प्रखंड के झरपो में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने यूएन हाई स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान अपने भोजपुरी गीत सुना कर उन्होंने समा बांध दिया साथ ही भोजपुरी में संवाद कर लोगों के दिलों तक पहुंचने की भी कोशिश की। मनोज तिवारी चुनावी जनसभा में अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे।

बरकट्ठा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार यादव का टाटीझरिया और दारू प्रखंड का सामूहिक चुनाव कार्यालय झरपो में खुला। इस मौके पर प्रत्याशी के समर्थक मुखिया राम प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र पांडेय, डीएन सिंह, शंकर वर्मा, बद्री भुईयां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

मांडू विधानसभा अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड के मायापुर, डूंगो, हटवे, पनीमाको गांव में झामुमो प्रत्याशी रामप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान रवि सिंह, सुरेश यादव, रामसेवक यादव, भोला भुईया, बंसी मांझी, सुजीत मुर्मू, संजय मुर्मू, अशोक किसकू, अमृत ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

मांडू विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जेपी पटेल की पत्नी ललिता देवी और प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने टाटीझरिया में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुल्मी, पलमा, बेड़म, होलंग तथा डहरभंगा आदि गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।