बिष्णुगढ़ नाई समाज की वार्षिक सम्मेलन शनिवार को रमुआ स्थित राजकुमार आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया .कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चु ठाकुर ने किए कार्यक्रम के दौरान नाई समाज प्रखंड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दशरथ ठाकुर एवं पूर्व सचिव विनोद ठाकुर को सम्मानजनक विदाई दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय मजदूर संघ की बैठक विष्णुगढ़ प्रखंड के हॉस्पिटल चौक मैं जोधा महतो की अध्यक्षता में हुई संचालन बड़कागांव प्रखंड के सचिव नवीन सिन्हा ने किया बैठक कर बिष्णुगढ़ प्रखंड कमेटी गठित की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड आदिवासी संथाल समिति बिष्णुगढ़ इकाई के तत्वाधान में शनिवार को पांच दिवसीय सोहराय पर्व का उदघाटन वीडियो संजय कुमार कोगारी प्रतिभा विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार यंगब्लड आदिवासी समाज एवं संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मांझी हडाम मनोज टूडू व अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घघाटन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित चेडरा पैक्स में 45 किसानों का धान अधिप्राप्ति केंद्र में खरीदारी हुई है कई किसानों को अब तक मैसेज का इंतजार कर रहे हैं .मालूम हो कि पूरे विष्णुगढ़ प्रखंड में दोनों पैक्स मिलाकर तीन सौ के आसपास निबंधित किसान है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक दुर्गा मंडप के प्रांगण में युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई संचालक रवि कुमार पांडे ने किया .बैठक में भाजपा के नव मनोनीत सदस्यों को परिचय देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो को बधाई दी गई वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष ने 12 जनवरी 2021 को हजारीबाग अटल भवन में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में विष्णुगढ़ से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी रहने को लेकर चर्चा हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित विष्णुगढ़ पंचायत भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार की बैठक हुई.कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व अतिथियों को माल्यार्पण कर किया गया.अध्यक्षता शंकर प्रसाद बर्मन और संचालन चमन स्वर्णकार ने किए बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन व अन्य मुख्य अतिथियों ने समाज में अनेक तरह की कुरीतियों को दूर करने के बारे में सामाजिक विवाह छात्र-छात्राओं की पढ़ाई महिला सशक्तिकरण आदि सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के नजदीक बीते दिन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पवन इंटरप्राइजेज सीमेंट छड दुकान का उदघाटन फीता काटकर किए। इस अवसर पर लालधन महतो पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल हीरामन महतो राजेश महतो समेत कई लोग मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रतिदिन बहू बेटियों की इज्जत को शर्मसार करने वाली घटना में लगातार हो रही बढ़ोतरी व इसे रोकने में हेमंत सरकार की विफलता के खिलाफ बिष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया गया .कार्यक्रम की शुरुआत हॉस्पिटल चौक से जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पहुंचे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड आंदोलनकारी शहीद बबुनी प्रसाद महतो का 26 वां शहादत दिवस विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना चलकरी गांव में मनाया गया.कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किए अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से मैं राजनीतिक पटल पर आया हूं तब से अब तक शहीद हुए लोगों के द्वारा प्रेरणा लेते हुए उनके नक्शे कदम पर चलते आ रहा हूं वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश भाई पटेल वा जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरा रही है और हम लोग इसे निभाते रहेंगे .कार्यक्रम के बाद शहीद हुए परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया .मौके पर टेकोचंद महतो गिरजा साव कपिलदेव चौधरी अनुराग वर्मन सुनील कुमार अकेला इकबाल खान अब्दुल गफ्फार निलेश पाठक वहीं भाजपा नेता भुनेश्वर पटेल सीबी पटेल हीरामन महतो गुरु प्रसाद साव केबी मंडल उत्तम महतो महादेव मंडल जीवन सोनी राजेश सोनी हीरामन महतो समेत कई लोग मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ चेडरा निवासी पूनम मिश्रा को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार जिला महिला प्रकोष्ठ महामंत्री मनोनीत किए जाने पर विष्णुगढ़ के भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बधाई दिए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।