झारखंड आंदोलनकारी शहीद बबुनी प्रसाद महतो का 26 वां शहादत दिवस विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना चलकरी गांव में मनाया गया.कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किए अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से मैं राजनीतिक पटल पर आया हूं तब से अब तक शहीद हुए लोगों के द्वारा प्रेरणा लेते हुए उनके नक्शे कदम पर चलते आ रहा हूं वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश भाई पटेल वा जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरा रही है और हम लोग इसे निभाते रहेंगे .कार्यक्रम के बाद शहीद हुए परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया .मौके पर टेकोचंद महतो गिरजा साव कपिलदेव चौधरी अनुराग वर्मन सुनील कुमार अकेला इकबाल खान अब्दुल गफ्फार निलेश पाठक वहीं भाजपा नेता भुनेश्वर पटेल सीबी पटेल हीरामन महतो गुरु प्रसाद साव केबी मंडल उत्तम महतो महादेव मंडल जीवन सोनी राजेश सोनी हीरामन महतो समेत कई लोग मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।