झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भूमि अधिकार एक महत्वपूर्ण मानव अधिकार है। क्योंकि यह भोजन,आश्रय और सुरक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं तक पहुंचने लायक बनाता है।भूमि अधिकार आर्थिक,सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए मूलभूत आवश्यकता है।भूमि का अधिकार महिलाओं को सशक्त बनाता है। साथ ही महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ध्यान में रखे बिना भूमि अधिकारों से जुड़ी बातचीत अधूरी है।