झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने की बहुत जरुरत है। इसका पहला कारण है लैंगिक समानता और मानवाधिकार।इसमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार,शिक्षा और अवसर प्रदान करना ना केवल एक मौलिक मानवाधिकार है,बल्कि एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। दूसरा कारण है आर्थिक विकास और सशक्तिकरण। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल में भागीदारी बढ़ाकर परिवार और राष्ट्र की आय में वृद्धि साझा की जा सकती है। जिससे गरीबी कम होती है और आर्थिक विकास को गति मिलती है।
