झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत ने लैंगिक समानता प्राप्त करने की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किया है।सरकार ने महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा और आर्थिक अवसरों को बेहतर बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम और नीतियां अपनाई है।लैंगिक समानता प्राप्त करने और महिलाओं के हितों की रक्षा करने के प्रयास में भारत का कानूनी ढांचा भी महिलाओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए विकसित हो रहा है।फिर भी विडंबना है कि अधिकांश महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों से अनभिज्ञ हैं
