14वें वित्त आयोग के सौजन्य से सोलर जल मीनार का निर्माण विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत चटकरी पिपराटांड़ में सुनील टू डू के घर के पास लगाया गया है। लगभग महीना दिन से प्लास्टिक टंकी टूट जाने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल बह रही है। पानी के बहाव से कच्ची सड़क पर राहगीरों के आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र कुमार फेंनीराम टू डू सुरेंद्र महतो होपन टू डू आदि लोगों ने पानी टंकी को बदलने तथा नल के मरम्मत कराने की मांग किए है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मडमो पंचायत के मुखिया महेंद्रगंझू को मौखिक रूप से दे चुके हैं। उन्होंने जल्द मरम्मत करने का आश्वासन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
