भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 से जारी फिट इंडिया अभियान के अहम भागीदार के तौर पर सी0सु0बल हमेशा से ही बढ़ चढ़ कर क्रियाशील हैं। इसी के तहत रवि गाँधी महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल के मार्गदर्शन में वर्ष 2021-2022 के लिए निर्धारित इंवेंट में, 26 जुलाई को प्रातः 0700 बजे से एस0टी0एस0, एडम विंग एवं आई0आर0बी0 कनार्टका के प्रशिक्षुओं की टीमों के मध्य रस्साकशी व मलखंब दौस्ताना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम, रस्साकशी के मुकाबले आयोजित हुए जिसमें तीनों टीमों ने जोरदार प्रदशर्न किया। रस्साकशी का फाइनल मुकाबला टीम एस0टी0एस0 एवं टीम आई0 आर0 बी0 प्रशिक्षु के मध्य हुआ, जिसे टीम एस0टी0एस0 नें काफी मशक्कत से जीता। इसी निरन्तरता में मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के जज्बे में पुनः तीनों टीमों नें अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया, जो देखते ही बनता था। अंत में खिताबी जंग टीम एस0टी0एस0 एवं टीम आई0आर0बी0 प्रशिक्षक के मध्य पुनः आयोजित हुई, और इस बेहद रोमचंक मुकाबले में दोनो टीमें अंकों के आधाार पर सुयंक्त रूप से विजेता रहीं।