कोरोना की जंग को जीतने और अपने सामाजिक दायित्व के निर्वाहन के क्रम में रुचि कुजुर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हज़ारीबाग ने अपने स्वर्गीय माता के याद में बनाये सरोज डाडेल फाउंडेशन के प्रयास से अपने आवासीय कार्यालय दीपुगढ़ा चौक में मोबाइल वैन वैक्सीनेशन कैम्प की व्यवस्था कराया। सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी राजेश कुमार के सहयोग से उन्होंने वैक्सीनेशन का मोबाइल वैन की व्यवस्था कराया। वैक्सीनेशन के लिए दीपुगढ़ा चौक, दीपुगढ़ा,मटवारी, से लगभग सौ लोगों का वैक्सीनेट किया गया। आस पास के लोगों पता चलते ही कोवैक्सीन लेने के लिए लोगों ने काफी जागरूकता दिखाया और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वैक्सीन लिया। रुचि कुजुर ने कहा कि कोरोना से यदि जीतना है तो सभी को वैक्सीनेट होना होगा। साथ मे कोरोना प्रोटोकॉल मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। इस अवसर पर वैक्सीनेशन टीम में ए एन एम कुमारी सुचिता, सरिता,कुलदीप कुमार और साथ दिया अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष कमाल कुरैशी,प्रवक्ता रॉजर नाईट,समाज सेवी सागर कुमार, सुरजीत मिंज,सुनील कुमार,मनीष एक्का,अनुप राजेश लकड़ा उपस्थित थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
