विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु नीचे टोला मुख्य मार्ग में मूसलाधार बारिश से मुख्य मार्ग में जल जमा हो जाने से दुर्गंध व मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है। जिससे कई तरह की बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। सड़क के किनारे नाली बने रहने के बावजूद भी नाली में पानी नहीं बह रहा है क्योंकि गांव के ही कुछ दबंग लोगों के द्वारा नाली बंद कर दिया गया है । ग्रामीण घर का पानी भी मुख्य मार्ग में छोड़ दिया जाता है ग्रामीण आपस में ही उलझ जाते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी बात नहीं मान रहे हैं। समस्या को पत्र लिखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी व जिले के उपायुक्त को भी जानकारी दी गई है। लेकिन इस पर अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है।