झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से संवाददाता राजेश्वर महतो की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम उच्चाघाना निवासी विनोद कुमार सागर से हुई।विनोद कुमार सागर ने बताया कि बहुत से ग्रामीणों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है ,जिस कारण उन्हें हर एक जरूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। छोटे मोबाइल वालों के लिए एसएमएस बहुत ज़रूरी है। सरकार को ग्रामीण तबके के लोगों तक मोबाइल द्वारा चिकित्सीय सलाह पहुँचाने पर विचार करना चाहिए।सरकार को ऐसी नई सुविधा ग्रामीणों तक पहुँचानी चाहिए।