झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 18 जून 2021 की सुबह क़रीब साढ़े छह बजे एक ख़बर युवा मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड किया था ,जिसका शीर्षक था : ' विद्युत ट्रांसफार्मर खराब ,अंधेरे में जीने को विवश है नावाडीह के लोग'।ख़बर में उन्होंने बताया था कि बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित नावाडीह के लोग बीते चार-पांच दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से अंधेरे में जीने को विवश है ।साथ ही दैनिक कार्यों में भी समस्या हो रही है।ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे कई व्हाट्सएप ग्रुप व बिजली विभाग के कर्मचारियों के मोबाइल पर फॉरवर्ड किया गया। जिसका व्यापक असर यह हुआ कि तत्काल ही बिजली विभाग के कर्मचारी पहुँचकर विद्युत ट्रांसफार्मर मरम्मत कर दिए और कुछ घंटों के अंदर ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दिया गया ।इस कार्य हेतु नावाडीह के स्थानीय निवासी बाल गोविंद राम ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।
