झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड के गालोहबार पंचायत के मुखिया रीतलाल महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता की सेवा करने का पुर्ण प्रयास किया है। इस वर्ष भी अगर उन्हें मौका मिलता है,तो वो मुखिया पद के लिए चुनाव जरूर लड़ेंगे।पंचायत के लिए जब भी कोई सरकारी योजना आती थी,तो जनता को जानकारी देने के लिए जगह-जगह पर सुचना पत्र लगा कर और वार्ड पार्षदों की मदद से उन्हें जानकारी दी जाती थी।पैक्स की दूरी विष्णुगढ़ से 27 किलोमीटर है,जिसके कारण किसानों को सब्सिडी और बीज का लाभ सही से नहीं मिल पाता है।जब कोरोना काल में प्रवासी मजदूर अपने गाँव वापस लौटे तो उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करने के लिए डोभा का निर्माण कार्य करवाया। इससे उनकी आमदनी की जरिया आसानी से गाँव में ही हो गया।
