लॉकडाउन के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर लौट कर आए हैं। इनमें कई जरूरतमंद लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। प्रवासी श्रमिकों का काम छूट जाने के कारण वे बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसे में विष्णुगढ़ मुखिया संजय प्रसाद ने जरूरतमंद लोगों को आपदा राहत कोष एवं निजी स्तर से भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। वहीं प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड खुलवा कर काम के लिए प्रेरित किया जा रहा है।