बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से अंशु कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि मधुबनी के नारियल बाज़ार में नाला अब तक नहीं बना है। नाला भरा रहता है जिस कारण सड़क पर पानी बहता रहता है। रानी कुमारी से बात करने पर उनका कहना है कि यह समस्या कई सालों से देखने को मिल रहा है। वार्ड कमिश्नर से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क में पानी जमने से आवागमन में समस्या होती है ,बच्चे भी गिर जाते है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य, मधुबनी जिला से टी ें भ्रामाच्र मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुए कह रहें हैं कि, जिला अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा, सदर अनुमंडल क्षेत्र में बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में, आज विशेष धावा दल को समाहरणालय से रवाना किया गया। बाल मज़दूरों को मुक्त कराने के लिए मधुबनी सदर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया* गया। इसी क्रम में सिमना ऑटो सर्विसिंग सेंटर हॉस्पिटल रोड से एक बाल श्रमिक जबकि आम्रपाली होटल बड़ा बाजार से तीन बाल श्रमिक कुल चार बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिको को बाल कल्याण समिति, मधुबनी के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है। बाल एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है, तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को ₹20000 से ₹50000 तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एम सी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार 1996 में दिए गए आदेश के आलोक में नियोजकों से ₹20000 प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूली की जाएगी जो जिलाधिकारी के पदनाम से संधारित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा किया जाएगा। इस राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र अलग से दायर किया जाएगा। आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में गोविंद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहिका, संतोष कुमार पोद्दार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी घोघरडीहा, चंदन कुमार गुप्ता श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी झंझारपुर, अमित कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंधराठाढ़ी, सिद्धार्थ कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हरलाखी, हितेश कुमार भार्गव श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी खजौली, प्रेम कुमार साह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जयनगर, अनूप शंकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजनगर, जिला कॉर्डिनेटर आश्रय संस्था मधुबनी के समीर पॉल एवं निवेश कुमार, समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान मधुबनी के बरूण सोनू एवं प्रवीण आनंद, अभिनव कुमार, चाइल्डलाइन मधुबनी के हरी प्रसाद, सर्वों प्रयास संस्थान मधुबनी से निर्मला कुमारी, पूनम देवी, किरण कुमारी, रत्ना कुमारी, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पप्पू कुमार, मधुबनी एंटी ह्यूमन यूनिट एवं पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे।
बिहार राज्य, मधुबनी से टी.एन मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले भर से आए परिवादियों से मुलाकात की। और न केवल उनकी शिकायतों को सुना गया बल्कि, सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए गए। प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता के दरबार में, जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर, जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं, और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में आज कुल 103 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ हाज़िर हुए। हमेशा की तरह सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। वहीं, कई लोग अपनी निजी समस्याओं के निराकरण हेतु भी आए थे। तथा ऐतिहासिक सौराठ सभा समिति के सचिव डॉ शेखर चंद्र मिश्र के द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन देकर सौराठ सभा गाछी के सांस्कृतिक इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी गई, और सरकारी स्तर पर सौराठ महोत्सव मनाए जाने की मांग की गई। मधेपुर प्रखंड के महियापट्टी के मो कमरूल ने उनकी निजी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने का अनुरोध किया। रहिका प्रखंड के ग्राम पंचायत राज रहिका के वार्ड नंबर 11 के बाशिंदों द्वारा उनके वार्ड के नल जल को दुरुस्त किए जाने की मांग की गई। मधेपुर प्रखंड के बकुआ निवासी रौशन कुमार यादव द्वारा वार्ड संख्या 02 में विकास कार्यों की अनदेखी की चर्चा करते हुए इसमें प्रगति लाने की गुहार लगाई गई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मधुबनी जिला अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बाल श्रम जागरूकता रथ को रवाना किया यह जागरूकता रथ समाज को जागरूक करने के लिए निकाला गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
