रामानंद सिंह,जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि मधुबनी जिले में पिछले एक-डेढ़ महीने के दरमियान डेंगू और चिकनगुनिया के करीबन दस मरीज मिल चुके है,इसके बावजूद मरीज के घर पर या गाँव पर फॉगिंग का काम नही चलाया जा सका है.इसके पीछे कौन जिम्मेवार है ये कहना मुश्किल है परंतु मधुबनी के सिविल सर्जन कहते है की सदर अस्पताल में डेंगू मरीजो के लिए एक कमरे में भर्ती रहने के लिए ऐसोलेशन वार्ड बनाया गया है साथ ही डेंगू किट की भी खरीदारी की जा चुकी है और सभी संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि डेंगू के मरीज मिलते ही विभाग को सूचित कर दें ताकि प्रभावी मरीजो के गाँवो में फॉगिंग कराया जा सके किन्तु दस मरीज मिलने के बावजूद आज तक किसी भी गांव में फॉगिंग नही कराई गयी है।दोस्तों आप भी अपनी क्षेत्र की जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते है तो,इस निःशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे।
प्रखंड खजौली,जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि समस्तीपुर-जयनगर रेलखंड के खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड नही होने के कारण से विभिन्न गाड़ियां पकड़ने के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः वे कहते हैं कि यात्रियों को हो रही परेशानी के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड स्थित बाजार में नकली बाट एवं मीटरों का प्रयोग दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है नियमतः इन उपकरणों का सत्यपान समय समय पर किया जाना है किन्तु माप तौल में नियंत्रक की मिली भगत से बिना बाट एवं मीटर की जांच पड़ताल की नहीं उसकी प्रमाणित होने का प्रमाण दिया जाता है,नकली बाट एवं मीटर के प्रयोग से उपभोक्ताओं को नुकसान सहना पड़ रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की मधुबनी जिले के खजौली बाजार में विभिन्न प्रकार के दुकाने हैं जिनमे 90 प्रतिशत दुकाने वाणिज्यकर एवम आयकर विभाग में निबंधित नहीं है।जिसके कारन प्रतिवर्ष सरकार को लाखो रूपये की छति हो रही है।अत:आयकर एवम वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियो को विलम्भ इस ओर ध्यान देकर आवश्यक करवाई करनी चाहिए।
