प्रखंड खजौली,जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि समस्तीपुर-जयनगर रेलखंड के खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड नही होने के कारण से विभिन्न गाड़ियां पकड़ने के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः वे कहते हैं कि यात्रियों को हो रही परेशानी के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है।
