कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं।लेकिन ग्रामीण ईलाकों में लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गाँव में कार्य करने वाले मजदूर हो या बच्चे कोई भी मास्क का उपयोग करता हुआ नहीं दिखता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव शंकर मंडल ने जानकारी दी की लौकहा क्षेत्र के राजद विधायक भारत भूषण मंडल ने बताया कि अब शहरों से गाँव तक कोरोनावायरस पाए जा रहा है।प्रखंड स्तर पर जितने भी स्वास्थ्य केंद्र हैं,वहाँ की विधि व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। जिससे हम सभी संक्रमित मरीज का इलाज नहीं कर सकते हैं।इस संबंध में भारत भूषण मंडल ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर राम चंदु जानकारी देते हैं कि कोरोना महामारी के कारण गरीबों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस कारण उन्हें दो वक्त के भोजन के लिए भी सोचना पड़ता है। इस मुश्किल समय में सरकार द्वारा तो साहयता प्रदान की जा रही है। लेकिन सरकारी पदाधिकारियों की मिलीभगत के कारण गरीबों तक उनका अधिकार नहीं पहुँच पाता है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को कम अनाज देते हैं। जब इसकी शिकायत की जाती है,तो किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती। क्योंकि भ्र्ष्ट पदाधिकारीयों के सह में ही डीलर इस तरह की हेरा-फेरी करते हैं।
प्रखंड क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज मिलने पर पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा तत्काल बैठक कर व्यवसाईयों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड से चंदू ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अभी देश की स्वास्थ्य सुविधा बेहद चरमराई हुई है। जिसके कारण कई लोग अपना गुस्सा चिकित्सकों पर निकाल देते हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में हमें यह ध्यान देना चाहिए की बहुत ही समिति संसाधनों में हमारे चिकित्सक हमारी सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में उनके साथ गलत व्यवहार करना बहुत ही गलत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसे जन सहभागिता की जरूरत है। बिना जन सहयोग के टीकाकरण अभियान सफल नहीं हो सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में अभी तक 108 संक्रमित पोजिटिव मरीजों का इलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है ।जिन चार की मौत हुई है उन मरीजों की उम्र 70 से अधिक बताई जा रही है सरकारी स्तर पर ।
जिले में महज लापरवाही के कारण ही हर दिन बढ़ती रही है कोरोना ऐक्टिव संक्रमितों की संख्या मधवापुर में 9 लखनऊ में 44 और खजौली प्रखंड में दूसरी लहर के तहत 117 आये कोरोना पॉजीटिव के चपेट में फिर भी मास्क का नहीं कर रहे हैं उपयोग। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से चंदेश्वर चंदू जी बता रहे है कि जिस बारिश का इंतजार बहुत पहले से था आज वह पूरा किसानों को इस बारिश से बहुत फॉयदा होगा
खुटौना प्रखंड मधुबनी बिहार
